दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातक आज के दिन अपने घर पर ध्यान देंगे। आज आप घर की साफ-सफाई से जुड़ा कुछ काम कर सकते हैं। इसमें आपको अपने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद लेनी चाहिए। इससे एक तरफ जहां आपका घर साफ-सुथरा होगा, वहीं दूसरी तरफ आप सबको मानसिक रूप से काफी अच्छा लगेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहिए। आप अपने दिल की बातें उनके साथ खुलकर साझा करें। इससे आपके प्यार में ताजगी आएगी। आप दोनों को एक साथ रात में डिनर करने बाहर जाना चाहिए। इससे आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन वित्तिय मामलों को लेकर कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं। आज आपको व्यवसाय से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आज आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा लेन-देन ना करें। इसमें हानि होने के संकेत हैं। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों मन लगेगा। आप किसी मंदिर में भगवान की पूजा के लिए जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी शांति मिलेगी। इसके साथ ही आपको अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको जुकाम होने के संकेत हैं। इसलिए आप ठंडी चीजें खाने-पीने से दूर रहें। इसके साथ ही धूप में अधिक देर तक बाहर ना रहें। ज्यादा दिक्कत होने पर आपको डॉक्टर से मिल लेना चाहिए। यदि आपने लापरवाही की तो आपको बुखार भी हो सकता है।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]