दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के समक्ष आज के दिन कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। लेकिन आपको इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। आपको बड़े धैर्य और हिम्मत के साथ इनका सामना करना चाहिए। आप अपनी समझदारी दिखाकर इनसे बच निकल सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी बात को जरूर समझेगा। इस दौरान आपको ईमानदारी से अपनी सारी बातें रखनी चाहिए। आप अपने पार्टनर के मूड का ध्यान रखें और कोई ऐसी बात ना बोलें जिससे उसे बुरा लगे।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस यात्रा से आपको अपना बिजनेस फैलाने में मदद मिलेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत आपको आने वाले दिनों में लाभ पहुंचाएगी। अपने बिजनेस में को विस्तार देने के बारे में विचार करें। टैरो राशिफल: आज आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी अचानक से सामने आईं मुश्किलों की वजह से होगी। इस दौरान आपको अपने परिजनों और दोस्तों से मदद की जरूरत पड़ेगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों की सेहत आज के दिन काफी अच्छी रहेगी। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे आपका काम करने में काफी मन लगेगा। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान अपने खान-पान पर ध्यान दें। रात में जल्दी सोएं और सुबह जगकर एक्सरसाइज करना ना भूलें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]