दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों का मूड आज के दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। आप दूसरे लोगों की मदद करना चाहेंगे। ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इससे आपकी जिंदगी में ताजगी आएगी और आपकी निराशा दूर होगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के प्रति थोड़ा नाराज हो सकते हैं। आपको ऐसा लग सकता है जैसे आपका पार्टनर आपको महत्व नहीं देता। लेकिन आपको उसकी व्यस्तता को समझना चाहिए। कुछ दिनों बाद ही आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे।

वित्त राशिफल: इस राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है जो घर खरीदना चाहते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आज आपको मनचाहा घर बिना किसी भागदौड़ के ही मिल जाएगा। इसके साथ ही इसमें धनहानि का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे आपके परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। टैरो राशिफल: आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे। आप सब एक साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोगों की आपस में ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। आज आप जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से दूर रहें और तेज धूप में बाहर ना निकलें। रात में नींद पूरी लें और योग जरूर करें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]