दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। इस सफलता में आपकी संवाद कला अहम भूमिका निभाएगी। ऐसे में आप आज अच्छी तरह से संवाद कला की महत्ता को समझ पाएंगे। इसके साथ ही आप इसे और भी मजबूत करना चाहेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को अपने प्यार में ताजगी लाने की जरूरत है। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप उनको कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं।

वित्त राशिफल: आज आपको जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फैसला लेते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आप इस कार्य में दूसरों द्वारा दी जा रही सलाह को नजरअंदाज ना करें। इससे आपको हानि हो सकती है। यदि ये फैसला घर वालों की सहमति से लिया जाए तो सही रहेगा। टैरो राशिफल: आज आप अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इसमें आपको अपनी रुचि को सर्वोपरि रखना होगा। आप दूसरों की नकल करने से बचें। यदि आपको कुछ समझ में ना आए तो दूसरों से सलाह लें।

स्वास्थ्य राशिफल: कन्या राशि के लोगों की सेहत आज अच्छी रहेगी। आपको योग करने की जरूरत है। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी शांति मिलेगी। इसके साथ आपको रात में जल्दी से सोने की आदत डालनी होगी। इसके साथ ही सुबह में जल्दी जगें और योग व व्यायाम करना ना भूलें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]