दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातक आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। इस प्रयास में आपको बहुत मजा आएगा। इससे आपकी बोरियत दूर होगी और आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप चाहें तो इस कार्य में किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में आई खटास को मिटाने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले आपको ही पहल करनी चाहिए। यदि आपकी गलती हो तो उसे स्वीकार करें और पार्टनर को वचन दें कि आगे से ऐसा नहीं करेंगे।

वित्त राशिफल: इस राशि के उन जातकों को आज लाभ मिलने वाला है जिनका व्यवसाय विदेश से जुड़ा हुआ है। आपको अपने विदेश सहयोगी से काफी फायदा पहुंचने वाला है। इसके साथ ही आज आप अपने बिजनेस में और भी विस्तार लाएंगे। इससे आपको आगे चलकर काफी लाभ मिलेगा। टैरो राशिफल: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों का आज पढ़ने में मन लगेगा। इसके साथ ही किसी पसंदीदा कॉलेज में आपको एडमिशन मिल सकता है। इससे आप बहुत खुश होंगे। आपको अपना विद्यार्थी जीवन एंजॉव करना चाहिए।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको किसी भारी वस्तु से चोट लग सकती है। इसलिए आज आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आप आज नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें। इसके साथ रात में ड्राइविंग ना करें।