दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों को अपने बिगड़ते रिश्तों के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपका कोई दोस्त आपसे नाराज हो तो उसे मनाने का प्रयास करें। यदि बीते दिनों में आपसे गलती हुई है तो उसे स्वीकारें और दोस्त को सॉरी बोल दें। दोस्तों का साथ रहना बहुत जरूरी है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 57% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है। यह प्रस्ताव आपको किसी दोस्त से मिल सकता है। इससे आप काफी खुश होंगे। हालांकि इस रिश्ते में पड़ने से पहले आपको अच्छी तरह से विचार कर लेना चाहिए।

वित्त राशिफल: वित्तिय नजरिए से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। ऐसे संकेत हैं कि आपको धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई किमती सामान खो सकता है। इसलिए आज आप अपने कीमती सामानों को संभालकर रखें और अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। टैरो राशिफल: आपको अपने पेरेंट्स के साथ समय बिताने की जरूरत है। आप उनसे ढेर सारी बातें कीजिए। आप उनकी जरूरतों के बारे में जानिए और उन्हें पूरा करने का प्रयास कीजिए। आपके माता-पिता को आपके साथ और सहयोग की जरूरत है।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत आज के दिन अच्छी रहेगी। यदि आप पिछले कुछ दिनों से किसी बीमारी से परेशान थे तो आज उसमें आपको काफी राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद भी आपको दवा समय पर लेनी होगी। इसके साथ ही अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]