दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही आपकी किसी महत्वपूर्ण बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। हालांकि आपको किसी के प्रति जलन की भावना रखने से बचना होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: इस राशि के कुछ जातक हाल ही में किसी नए रिश्ते में पड़े हैं। इससे आप बहुत ही खुश हैं। आज इस रिश्ते में कुछ मजबूती आ सकती है। आप दोनों आज एक-दूसरे से मिलेंगे। आपकी आपस में ढेर सारी बातें होंगी। और आप दोनों अच्छे से एक-दूसरे को समझ पाएंगे।
वित्त राशिफल: आज आपको धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आपको आज के दिन गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना होगा। ऐसा ना करने पर आपको बाद में पछतावा हो सकता है। टैरो राशिफल: आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए। आपके पेरेंट्स को आपकी जरूरत है। आप उनके पास बैठिए और उनसे बातें कीजिए। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आपको उनकी जरूरतें समझ में आएंगी। आपको उनके अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज के दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। हालांकि आपको पेट संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने खान-पान पर विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अत्यधिक तला-भूना और मसालेदार खाने से दूर रहें।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]