दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातक आज के दिन अपने जीवन के बारे में विचार करेंगे। आज आप अपनी अब तक की सफलताओं और असफलाओं का विश्लेषण करेंगे। यह प्रक्रिया आपको काफी अच्छी लगेगी। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 58% होगा। लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर में कमियां निकालने की आदत समाप्त करने की जरूरत है। इससे आपके आपसी रिश्ते काफी खराब हुए हैं। आपको अपने पार्टनर की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर की खूबियों पर फोकस करें। अपने रिश्त में मधुरता लाएं।

वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको अपने व्यवसाय में लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही आपको कोई इनाम भी मिल सकता है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऐसे में आपको अपनी मेहनत लगातार जारी रखने की जरूरत है। आगे और भी फायदा होने वाला है। टैरो राशिफल: आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उस दोस्त से आप ढेर सारी बातें करेंगे। आप चाहें तो उसके साथ अपनी परेशानियां भी शेयर कर सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों का सम्मान करना ना भूलें।

स्वास्थ्य राशिफल: कन्या राशि के लोगों के आस-पास की चीजें उनके हिसाब से नहीं होंगी। इससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको धैर्य रखने की जरूरत है। बेवजह दूसरों पर गुस्सा ना हों। खुद को शांत रखने का प्रयास करें। सुबह में नाश्ता करना ना भूलें और समय से पानी पीते रहें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]