दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातक आज के दिन अपने स्वभाव से दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे। आपका समर्पण आज आपको सफलता दिखाएगा। इसके साथ ही आप अपनी सूझ-बूझ से दूसरों की मदद भी करेंगे। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। ये लक्ष्य आपके जीवन में सक्रियता लाएंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और आपका भाग्य 73% होगा। लव राशिफल: अकेले लोगों की खोज आज पूरी हो सकती है। किसी नए शख्स से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। इस शख्स से आप काफी प्रभावित होंगे। आपको इसके साथ अपनी नजदीकी बढ़ाने की जरूरत है।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन खरीददारी के लिहाज से अच्छा है। आज आप जमीन या मकान की खरीददारी कर सकते हैं। आपको इसमें हानि होने की संभावना कम है। इसके साथ ही आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी समस्या दोस्तों के साथ साझा करने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ समय बिताएं और दोस्तों के साथ घूमने जाएं। इसके आपका मन हल्का होगा।
स्वास्थ्य राशिफल: कन्या राशि के जातक आज के दिन खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। आपके आत्मविश्वास से दूसरे लोग काफी प्रभावित भी होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। सुबह में जल्दी जगें और कसरत करना ना भूलें। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]