दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। इस दौरान आपकी परिवार के सदस्यों से ढेर सारी बातें होंगी। आप लोग एक साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज कुछ दिनों के बाद आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। इससे आपको काफी सुखद एहसास होगा। आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। आप दोनों कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आपको एक-दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय करेंगे।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोग आज काम के सिलसिले में काम व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस दौरान आपको अपने लिंक मजबूत करने के अवसर मिलेंगे जिसका आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आज आपको बोनस मिल सकता है। टैरो राशिफल: आज आप अपने किसी खास दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा जैसे कि वह आपकी मदद नहीं कर रहा है। लेकिन आपको सामने वाले शख्स की मजबूरी को भी समझना चाहिए।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको संक्रमण से बचकर रहना होगा। ऐसे संकेत हैं कि आप आज किसी संक्रामक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए इसके प्रति काफी सावधान रहें। आपके लिए भीड़ भरी जगहों से दूर रहना अच्छा होगा। इसके साथ ही अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। आज किसी का जुठा खाने से बचें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]