दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों का मूड आज के दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। आप दूसरे लोगों की मदद करना चाहेंगे। ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इससे आपकी जिंदगी में ताजगी आएगी और आपकी निराशा दूर होगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के प्रति थोड़ा नाराज हो सकते हैं। आपको ऐसा लग सकता है जैसे आपका पार्टनर आपको महत्व नहीं देता। लेकिन आपको उसकी व्यस्तता को समझना चाहिए। कुछ दिनों बाद ही आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे।

वित्त राशिफल: यदि आप पिछले कुछ दिनों से निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन इस कार्य के लिए अच्छा है। ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन किया गया निवेश आपको भविष्य में काफी लाभ दिला सकता है। इसके साथ ही आज आप जमीद-जायदाद से जुड़ा लेन-देन भी कर सकते हैं। इसमें भी आपको लाभ हो सकता है। टैरो राशिफल: आज आप अकेले रहना पसंद करेंगे। आप अपने जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। इससे आपको लगेगा कि आपने अपने जीवन में काफी लापरवाही की है। और यदि आपने मेहनत की होती तो काफी कुछ हासिल कर सकते थे।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। आज आप जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से दूर रहें और तेज धूप में बाहर ना निकलें। रात में नींद पूरी लें और योग जरूर करें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]