दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों को आज के दिन अपनी जुबान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपका अपने परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। इस विवाद से आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। आपको वृद्ध लोगों से बात करते वक्त खास तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: आज आपकी मुलाकात किसी नए शख्स से होने वाली है। उस शख्स से मिलकर आप बहुत ही प्रसन्न होंगे। आप दोनों के रिश्ते आगे बढ़ने के भी संकेत हैं। आप उनको अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाना चाहेंगे।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन धनलाभ होने वाला है। यह धनलाभ आपके द्वारा किए गए निवेश से मिलने वाला है। इससे आपके घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। आप अपने परिवार के लिए कुछ खरीददारी भी सकते हैं। इस दौरान आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। टैरो राशिफल: आज के दिन आपका अध्यात्म की ओर रुझान होगा। आप अपने जीवन से जुड़ी तमाम बातों पर विचार करेंगे। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में ताजगी आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से बचने की जरूरत है। आपके नकारात्मक विचार आपको बीमार कर सकते हैं। आपको परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाना चाहिए। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा और आपका तनाव कम होगा। आप खुश रहने की कोशिश करें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]