दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातक आज के दिन खुद को किसी तरह की उलझन में पा सकते हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य और साहस के जरिए इस मुश्किल समय से बाहर निकल सकते हैं। आपको सकारात्मक रहना होगा। याद रखें की आपके द्वारा की गई मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही इसका फल मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने साथी से कुछ परेशान हो सकते हैं। लेकिन जरूरत इस बात की है कि उसे समझिए। आप उनकी बातों को सुनिए और उनका दृष्टिकोण जानने का प्रयास कीजिए। धीरे-धीरे आपके रिश्ते अच्छे हो जाएंगे।
वित्त राशिफल: आज के दिन आपको आश्चर्यजनक रूप से धन लाभ हो सकता है। यह लाभ आपको किसी योजना के जरिए भी मिल सकता है। या फिर, आपके द्वारा दिया गया ऋण आज आपको वापस मिल सकता है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे और आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। टैरो राशिफल: अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। दूसरों की सहायता करने में मन लगेगा। अकेले में समय बिताना अच्छा लगेगा। जीवन को देखने का कोई नया नजरिया मिल सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल: कन्या राशि के लोगों को अपनी सेहत के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। आपको रात में जल्दी सोने और सुबह में जल्दी जगने की आदत डालनी होगी। इसके साथ ही आप एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालें। दोस्तों के साथ समय बिताएं और उनसे खुलकर अपने दिल की बातें शेयर करें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]