दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। आज आपको दूसरों पर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो किसी दूसरे के कहने पर ना लें। इस समय आपको अपने ऊपर ही भरोसा जताना होगा। यदि कुछ समझ में ना आए तो इसे बाद के लिए टाल दें। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों की आज किसी नए शख्स से मुलाकात होने वाली है। आप इस शख्स से काभी प्रभावित भी होंगे। इसके साथ ही आप भी उसे प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
वित्त राशिफल: कन्या राशि के जातक आज अपने व्यवसाय से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह निर्णय आपको आगे चलकर आर्थिक लाभ दिलाएगा। इसके साथ ही आज आप अपने व्यवसाय के विस्तार के बारे में भी सोच सकते हैं। इस दौरान आपको अपना बजट ध्यान में रखने की जरूरत होगी। टैरो राशिफल: परिजनों से मुलाकात होगी। उनसे ढेर सारी बातें होगीं। आप लोग एक साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में ताजगी और मजबूती आएगी। इस दौरान आप लोग अपनी पुरानी यादों को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: कन्या राशि के लोगों को अपने खान-पान के ऊपर काफी ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करना होगा। इससे आपका सेहत अच्छी रहेगी और कार्य करने के लिए ऊर्जा मिलेगी। इसके अलावा फालतू की टेंशन ना लें और खुश रहने की कोशिश करें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]