दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों को आज मुश्किल समय का सामना करना पड़ा सकता है। अचानक से आईं परेशानियां आपके कामों में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। इससे आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप हौसला रखकर इस मुश्किल समय का सामना कर सकते हैं। इसमें आप अपनों की मदद भी ले सकते हैं। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आपको अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। आप पार्टनर के साथ काफी समय बिताएंगे और आप दोनों फिल्म देखने भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में काफी मजबूती आएगी और आप एक-दूसरे के अच्छी तरह से समझ पाएंगे।
वित्त राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए वित्त के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आज आपके द्वारा उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी। इसके साथ ही आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। टैरो राशिफल: माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। यदि वे दवाइयां ले रहे हों तो उन्हें समय से लेने में मदद करें। आपको अपने काम से ब्रेक लेकर माता-पिता के लिए समय निकालने की जरूरत है। हो सके तो रात में डिनर के लिए पेरेंट्स को बाहर लेकर जाएं।
स्वास्थ्य राशिफल: कन्या राशि के जातक आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका काम में काम मन लगेगा। इस बीच आपको तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग से आप अपने तनाव को काफी कम कर सकते हैं।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]