दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों में आज तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे आप सभी को काफी शांति मिलेगी। शुभ रंग: नीला और भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है। इसलिए आज आप अपने दिल की बातें कहने से ना चूकें।

वित्त राशिफल: कन्या राशि के लोगों को उनके बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं कैरियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। कड़ी मेहनत की बड़ी जरूरत है। थोड़ा समय लग सकता है। टैरो राशिफल: मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। पुराने कार्यों से मनचाहा फल मिलेगा। भौतिक साधनों पर धन खर्च बढ़ेगा। परिवार में शांति भरा माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने की भी योजना बन सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल: कन्या राशि के जातकों को आज उनकी व्यस्तता थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे। और काम में आपका मन भी खूब लगेगा।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]