दैनिक राशिफल: कन्या राशि को लोगों को आज अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ति मिलेगी। आज आप अपने परिवार वालों या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप उनसे ढेर सारी बातें साझा करेंगे। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। आप इस दिन ताजगी से भर जाएंगे। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। यह आपका कोई पुराना मित्र हो सकता है। इससे आपको काफी प्रसन्नता का एहसास होगा। बता दें कि वह शख्स आपसे काफी समय से प्रेम करता है लेकिन आपको इसकी जानकारी नहीं थी।
वित्त राशिफल: कन्या राशि के जातकों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि आप सकारात्मक होकर सही दिशा में मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। इसके अलावा आज आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे बहुत ज्यादा निराश ना हों और अपनी मेहनत पर ध्यान दें। टैरो राशिफल: इस दिन आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम करने में मन लगेगा। दोस्तों से गपशप करने में भी मजा आएगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि यह फैसला सोच-समझकर लिया जाए ना कि उत्साह में आकर।
स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको अपने पेट दर्द से छुटकारा मिलेगा। आपको चिप्स और बर्गर खाने से परहेज करने की जरूरत है। इससे पेट की समस्या बढ़ सकती है। आज आप रात का खाना समय पर खा लें। लेकिन ज्यादा ना खाएं। तनाव से दूर रहें। दोस्तों से बातें करें और खुश रहने की कोशिश करें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]