दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों को आज के दिन परिवार वालों से मदद मिलेगी। इससे आपको अपने परिवार की महत्ता पता चलेगी। आप अपने परिवार के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनेंगे। परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। रात में आप परिवार के साथ डिनर के लिए भी जा सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आज आपकी मुलाकात एक नए शख्स से होने वाली है। इस शख्स की ओर आप काफी आकर्षित होंगे। आप दोनों के करीब आने की भी संभावना है। लेकिन आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है।

वित्त राशिफल: इस राशि वालों के लिए वित्त के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको अपने व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। यह लाभ आपको किसी विदेशी साझेदार से मिल सकता है। इसके अलावा काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे व्यवसाय विस्तार में लाभ होगा। टैरो राशिफल: आज आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी समस्या दूसरों के साथ साझा करने की जरूरत है। आप किसी जानकार से इस बारे में बात कीजिए और इसका हल निकालने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको सिरदर्द या फिर बुखार का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको दोपहर में बाहर घूमने से बचने की जरूरत है। इसके साथ ही गैर-जरूरी बातों पर ध्यान देने से बचें। पानी पीते रहें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]