दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातक आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताएंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। यह एक धार्मिक यात्रा हो सकती है। इससे आप सबको मानसिक तौर पर काफी सुकून मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 58% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर को बहुत मिस करेंगे। ऐसे संकेत हैं कि आपका पार्टनर कुछ दिनों के लिए आपसे दूर जा रहा है। इससे आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ दिनों के बाद ही आप दोनों की मुलाकात फिर से होगी।
वित्त राशिफल: आज के दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी यह व्यस्तता कुछ कानूनी मामलों को लेकर हो सकती है। लेकिन आपके द्वारा इसके लिए की गई मेहनत आपके काम आएगी। जल्द ही आपको अपने कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको अपने नेटवर्क मजबूत करने चाहिए। टैरो राशिफल: आज आपकी अपने पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आप उनसे मिलकर बहुत खुश होंगे। आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादों को साझा करेंगे। इसके अलावा आप लोग कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज कुछ खराब हो सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। यदि जरूरी हो तो डॉक्टर से संपर्क कर लें और उनकी दी गई दवाओं को समय पर लेते रहें। इसके साथ ही आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]