दैनिक राशिफल: विदेश जाने के योग हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतानों की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 65 % होगा। टैरो राशिफल: प्रेम संबंध बेहतर होंगे। आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पुराने दोस्तों से लाभ मिलेगा। पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। जल में सफेद तिल मिलाकर सूर्य को अर्ध्य दें। लव राशिफल: प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। पार्टनर से सुख मिल सकता है। किसी की बात से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा।

वित्त राशिफल: आज आपको आपकी पुरानी संस्था में फिर से काम करने का ऑफर मिल सकता है। वहां से आपको फिर काम का न्योता आयेगा, खासकर रिटायर्ड लोगों के लिए। हालांकि आप अपने मौजूदा काम से खुश हैं फिर भी इस पर विचार कर सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इसलिए धैर्य बना कर रखें। सब ठीक हो जाएगा।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपके आस-पास के लोग भी इस सकारात्मक बदलाव को देखेंगे। आज आप दूसरों को अपनी और आकर्षित करेंगे। किसी के साथ बहस में ना पड़ें। आप अपने अंदर छिपी कला को प्रोत्साहित करें। आपकी सेहत ठीक रहेगी।