दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज के दिन कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। आपके प्रयास की कार्यस्थल पर तारीफ की जाएगी। इस दौरान आप दूसरों की सलाह भी ले सकते हैं। ऐसा करने से आप बेहतर तरीके से अपने विचार को लागू कर पाएंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। पार्टनर की किसी आदत पर आपको गुस्सा आ सकता है। लेकिन आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप प्यार से अपनी बात रखेंगे तो आपका पार्टनर जरूर आपका पक्ष समझेगा।

वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको किसी खोई हुई वस्तु की प्राप्ति होगी। यह वस्तु आपको अपने घर पर ही मिलेगी। इसे पाकर आप काफी प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही आपकी मानसिक समस्या समाप्त हो जाएगी। आगे से आपको इसके प्रति और सावधान रहने की जरूरत है। टैरो राशिफल: आज आपकी अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आप जीवन से जुड़ी तमाम बातों पर विचार करेंगे। आपको लगेगा कि दुनिया के ज्यादातर लोग बिना किसी मकसद के ही दौड़-भाग में लगे हुए हैं। इस सोच-विचार से आपको मानसिक रूप से आनंद की अनुभूति होगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपको आज किसी प्रकार की चोट लग सकती है। आपको यात्रा करते समय भी सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि बहुत जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें। इसके साथ ही जोखिम भरे काम करने से दूर रहें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]