दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं। ये परेशानायां अचानक ही आपके सामने आकर खड़ी हो सकती हैं। इससे आपके दिनचर्या के काम काफी हद तक प्रभावित होंगे। हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप पूरी हिम्मत के साथ इनका सामना करने के लिए तैयार रहें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 59% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आप दोनों के रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे और आपकी उनसे खूब सारी बातें होंगी। आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे।

वित्त राशिफल: आज आप अपने घर के लिए खरीददारी करने वाले हैं। ऐसे संकेत हैं कि आप गहने भी खरीद सकते हैं। इसमें आपका काफी धन खर्च होने वाला है। हालांकि इस खरीददारी से आपको काफी खुशी भी मिलेगी। इस बीच खरीददारी करते वक्त आपको काफी सावधान रहने की जरूरत होगी। टैरो राशिफल: आज के दिन आपके हिम्मत की परीक्षा होगी। आपको पूरी हिम्मत के साथ मुश्किल पलों का सामना करना होगा। आप चाहें तो इसमें किसी जानकार की सलाह ले सकते हैं। आप इस मुश्किल वक्त से सफलता पूर्वक गुजर सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आप असुरक्षित भोजन ग्रहण करने से दूर रहें। आपको घर पर बना हुआ भोजन लेना चाहिए। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए तैलीय भोजन से दूर रहें। आप पानी भी समय-समय पर पीते रहें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]