दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप खुद को मानसिक रूप से काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। ऐसा आपकी पुरानी समस्याओं के समाप्त होने से होगा। इस कार्य में आपको अपने परिजनों की मदद मिलेगी। आपको उनकी सलाह ध्यान से सुननी होगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातक आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। इस वजह से आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। इससे आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको अपने काम के बीच से समय निकालना चाहिए।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। ऐसे संकेत हैं कि आज किया गया निवेश आपको हानि पहुंचा सकता है। इसके साथ ही यदि आज आप जमीन खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है। आपको यह योजना आगे के लिए टाल देनी चाहिए। टैरो राशिफल: इस राशि के जातकों को उनके दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं। उनकी सलाह से आपकी कोई बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपको अपने लिए समय निकालने की जरूरत है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आपको नियमीत रूप से एक्सरसाइज करनी शुरू कर देनी चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आएगा। इसके साथ ही आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]