दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों का आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़ी तमाम बातों पर विचार करेंगे। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी तय कर सकते हैं। इसके साथ ही दूसरों की मदद करने में आपका मन लगेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में विचार कर सकते हैं। लेकिन आपको ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए। इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसका आगे चलकर आपको काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन परिवार वालों के लिए खरीददारी करने वाले हैं। इस दौरान आपका काफी धन खर्च होगा। हालांकि इससे परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। फिर भी, आपको बचत करने की कोशिश करनी चाहिए। आप गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी ना करें। टैरो राशिफल: आज के दिन दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आपका आपके पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। आप अपने पार्टनर पर अपनी पसंद ना थोपें और उन्हें समझने का प्रयास करें। रिश्ते को टूटने से बचाएं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत आज के दिन अच्छी रहेगी। हालांकि कुछ छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। आपको एक स्वास्थ्य दिनचर्या अपनानी होगी। आप रात में जल्दी से सो जाएं और सुबह जगकर एक्सरसाइज जरूर करें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]