दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आप अपने दोस्तों से घिरे रहेंगे। आप लोग आपस में ढेर सारी मस्ती करेंगे। ऐसे संकेत हैं कि आप सब कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा और आप खुद को मानसिक रूप से काफी प्रसन्न अनुभव करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: दांपत्य जीवन में नयापन लाने की जरूरत है। आप दोनों को किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने जाना चाहिए। इससे आप दोनों को ही बहुत अच्छा लगेगा। आपको अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत सा तोहफा देना चाहिए।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। ऐसे संकेत हैं कि आज किया गया निवेश आपको हानि पहुंचा सकता है। इसके साथ ही यदि आज आप जमीन खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है। आपको यह योजना आगे के लिए टाल देनी चाहिए। टैरो राशिफल: इस राशि के जातकों को उनके दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं। उनकी सलाह से आपकी कोई बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे संकेत हैं कि आपको सिरदर्द से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको इसके प्रति पहले से ही सावधान रहना होगा। आप अत्यधिक शोर-शराबे वाली जगहों पर जाने से बचें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]