दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज के दिन कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आप अपने काम में बहुत ही ज्यादा व्यस्त हैं। इस वजह से आप खुद के लिए खाली समय नहीं निकाल पा रहे हैं। आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। बल्कि, आप अपने काम को मजे से करना सीखिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएंगे। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। आपकी अपने पार्टनर से ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपके प्यार में गहराई आएगी। साथ ही आपके मनमुटाव भी खत्म होंगे।

वित्त राशिफल: आज का दिन इस राशि के उन जातकों के लिए अच्छा है जो शेयर बाजार में काम करते हैं। ऐसे संकेत हैं कि इसमें धनलाभ होने वाला है। इससे आप बहुत ही खुश होंगे और अपने घर के लिए कुछ खरीददारी करेंगे। हालांकि आगे से आपको काफी सोच-समझकर निवेश करना होगा। टैरो राशिफल: आज के दिन आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको अपने काम से ब्रेक लेने की जरूरत है। आप कुछ समय अकेले में बिताइए। आप अपने करियर को लेकर विचार करें। इसके साथ ही खुद के लिए प्रतिदिन समय निकालने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आप बाहर का खाना ना खाएं। बरसात के मौसम में बाहर का खाना आपको नुकसान कर सकता है। इसके साथ ही एक्सरसाइज करना ना भूलें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]