दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ऐसा हो सकता है कि आपको किसी की बात बुरी लगे, लेकिन आप उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करें। आपके क्रोध से बात बिगड़ सकती है, जिससे आपके रिश्ते खराब हो जाएंगे। इसका आपको पश्चाताप भी हो सकता है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आप दोनों में ढेर सारी बातें होंगी। आप लोग रात में डिनर पर भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में और गहराई आएगी। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन धनलाभ होने वाला है। कंपनी की ओर से आपको इनाम मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा। आप अपने फैसले सही समय पर ले पाएंगे। वहीं दूसरी व्यवसाय विस्तार के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है। टैरो राशिफल: अध्याम में मन लगेगा। जीवन के बारे में विचार करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी सुकून मिलने वाला है। आज आपका व्यवहार काफी सौम्य रहेगा। इससे दूसरे लोग काफी प्रभावित होंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन सकारात्मक रहने की जरूरत है। यह सकारात्मकता आपको ताकत देगी। इसकी मदद से आप अपने कार्यों को आसानी से निपटा पाएंगे। इसके साथ ही व्यर्थ की चिंता करने से बचें। यदि किसी बात को लेकर परेशान हों तो किसी जानकार से बात करें। खुद को खुश रखने की कोशिश करें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]