दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज परिवार वालों का साथ मिलेगा। आप अपने परिवार वालों से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपकी बात से सहमत भी होंगे। इस दौरान आपको कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। ये सलाह आपके काफी काम आएगी। इसलिए उनको ध्यान से सुनें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: इस राशि के सिंगल लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपकी मुलाकात एक नए शख्स से होने वाली है। आप इस शख्स से काफी प्रभावित होंगे। वह शख्स भी आपकी ओर आकर्षित होगा। आपके रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं।
वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। आपको अपने बिजनेस में कुछ घाटा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस घाटे की भरपाई कुछ समय के बाद ही हो जाएगी। आपको अपने बिजनेस में कुछ नयापन लाने की जरूरत है। इसके आपको अच्छे से रिसर्च करनी चाहिए। टैरो राशिफल: आज आपके पार्टनर की सेहत कुछ खराब हो सकती है। ऐसे में उन्हें आराम देने की जरूरत है। आपको अपने घर के कामों हाथ बंटाना चाहिए। यदि जरूरी हो तो पार्टनर को इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जरूर जाएं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपना मोटापा कम करने की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। आपकी लापरवाही आपको आने वाले दिनों में मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान दें और तैलीय चीजों के सेवन से दूर रहें। इसके साथ ही नियमीत रूप से एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।