दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। इससे आप खुद को मानसिक रूप से काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आपको इस बात का एहसास होगा कि आपकी मेहनत की फल मिला है। जिस शख्स से इस काम में मदद मिली हो, उसे धन्यवाद देना ना भूलें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: आज आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। ऐसे संकेत हैं कि आपके आकर्षण से सामनेल वाला शख्स काफी प्रभावित होगा। आप दोनों अपने नए रिश्ते को एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। चूकिं आप दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए रिश्ता आगे बढ़ाने में आसानी होगी।

वित्त राशिफल: आज आपको अपने काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आपको अपना व्यवसाय बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। आप विदेश में अपने नए नेटवर्क भी स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा आज उन लोगों को धनलाभ होगा जो आयात-निर्यात के बिजनेस में हैं। टैरो राशिफल: आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके पेरेंट्स आपसे कुछ बातें साझा कर सकते हैं। आप उन्हें ध्यान से सुनें और उनकी मांग को पूरा करने का प्रयास करें। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन आपका कोई परिजन आज बीमार पड़ सकता है। आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनकी बीमारी बहुत गंभीर नहीं होगी। हालांकि आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएं और दवाएं दिलाएं।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]