दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अपने आसपास के लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे संकेत हैं कि आपके आसपास के कुछ लोग आपको नकारात्मक विचारों से घेर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। आप सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते जाएं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: आज आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। लोग आपके व्यवहार से भी प्रभावित होंगे। आपको आज के दिन प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। ऐसे में आपको काफी सोच-समझकर निर्णय लेना होगा।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन काफी सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे संकेत हैं कि आज आपका कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है। इसलिए आप यह सुनिश्चित कर लें कि अपनी कीमती वस्तुएं सही जगह पर रखी हों। आपकी लापरवाही के चलते आपको पछतावा हो सकता है। टैरो राशिफल: आज के दिन आप मानसिक तौर पर कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी आपके नकारात्मक विचारों की वजह से होगी। इसलिए आप सकारात्मक बने रहें और नकारात्मक प्रवृत्ति को लोगों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए आप उनका ख्याल रखें। आपको उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए। इसके साथ ही उनके खान-पान का पूरा ध्यान रखें। मालूम हो कि सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए परिवार वालों का प्यार मिलना बहुत जरूरी होता है।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]