दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज किसी बात पर गुस्सा आ सकता है। आपके इस गुस्से से परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आपको दूसरों की बातों का नजरअंदाज करना होगा। आप शांति भाव से भी अपनी बात दूसरों को समझा सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: आप हाल ही में किसी के साथ रिलेशनशिप में आए हैं। आज के दिन आप दोनों एक-दूसरे के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। आप लोग आपस में ढेर सारी बातें भी करेंगे। इससे आपके प्यार में और गहराई आएगी। आप इस दिन का लुत्फ उठाएं।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज अपने व्यवसाय के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज के दिन व्यवसाय में मोटी रकम ना लगाएं। इस कार्य के लिए आज का दिन ठीक नहीं हैं। इसमें आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कुछ समय तक इंतजार करें। टैरो राशिफल: आज आपकी किसी अजनबी शख्स से मुलाकात होगी। यह शख्स आपको काफी प्रभावित करेगा। उससे आपकी ढेर सारी बातें होंगी। आप दोनों अच्छे दोस्त बन सकते हैं। आज आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों का साथ मिलेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: वृषभ राशि के लोगों को सकारात्मक सोचने की जरूरत है। आपकी नकारात्मक सोच ने आपको घोर निराशा में डाल दिया है। इससे आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान महसूस कर रहे हैं। इसलिए आप सकारात्मक सोचना शुरू करें और समस्याओं का सामना करना सीखें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]