दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अपने दोस्तों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। इससे आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में आपको जिनसे मदद मिली हो, उन्हें धन्यवाद बोलना ना भूलें। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे कि आपके पास अच्छे लोग हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। हालांकि इसके लिए आपको अपने पार्टनर को थोड़ा मनाना पड़ेगा। इस दौरान आप दोनों ढेर सारी मस्ती करेंगे। आप दोनों अपनी यादों को भी साझा करेंगे।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन धनलाभ होने के आसार हैं। यह धनलाभ किसी अनजान स्रोत से भी सकता है। इससे आप बहुत ही खुश होंगे और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने घर के लिए कुछ खरीददारी भी कर सकते हैं। इससे घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। टैरो राशिफल: आप अपने दोस्तों से मिलने जाएंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। यह यात्रा आप सभी के लिए यादगार होगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों का मोटापा बढ़ता जा रहा है। आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको जिम जाना शुरू कर देना चाहिए। आपकी लापरवाही के चलते मोटापे की समस्या आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने वाली है। इसलिए इसके प्रति सतर्क हो जाएं। आपको अपने खान-पान की आदत में भी बदलाव करने की जरूरत है।