दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऐसे संकेत हैं कि ये खुशखबरी विदेश से आ सकती है जहां पर आपका कोई जानने वाला रहता है। इस खबर को सुनकर आपके दिल को बहुत सुकून मिलेगा। आपको लगेगा कि आपकी मेहनत का फल अब मिल रहा है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज पार्टनर के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। ऐसा आप दोनों के बीच में परिवार के हस्तक्षेप की वजह से होगा। इसलिए आप अपने पार्टनर पर बेवजह क्रोध ना करें और पूरे मामले को समझने का प्रयास करें। आपका आपसी भरोसा ही आपके रिश्ते को आगे ले जाएगा।
वित्त राशिफल: वित्तीय मामलों को लेकर आज के दिन आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको ऐसी योजनाओं से दूर रहना होगा जो आपको जल्दी से अमीर बना देने का झांसा दे रही हों। इसलिए अपना दिमाग सक्रिय रहें और इन चीजों से बचकर रहें। आपकी लालच आपको भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। टैरो राशिफल: आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। आप लोगों के बीच पुरानी यादें साझा की जाएंगी।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी सेहत में सुधार लाने के लिए कदम उठाने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप जिम जाना शुरू करें। इसके साथ ही अपने भोजन में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाएं। आपको तैलीय चीजों के सेवन से दूर रहना होगा। आप पानी समय-समय पर पीते रहें।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]