दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज के दिन खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आज आप अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ पाने में सफल होंगे। इससे आपके विचारों में काफी स्पष्टता आएगी। आपको जीवन देखने का एक नया नजरिया भी मिल सकता है। इससे आपके अंदर ताजगी का एहसास होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि सामने वाला शख्स इसके लिए हां बोल सकता है। हालांकि इसमें आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और सामने वाले शख्स के मूड को समझना होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन शेयर बाजार में निवेश करने से परहेज करना चाहिए। आज के दिन किया गया निवेश जोखिम भरा हो सकता है। आज आपको छोटे-छोटे व्यवसायों में निवेश करना चाहिए। इससे आपको आने वाले दिनों में काफी लाभ मिलेगा। हालांकि इसके लिए अच्छे से रिसर्च कर लें। टैरो राशिफल: आज आपको अपने पेरेंट्स की सहयोग मिलेगा। आप उन्हें अपनी बात समझा पाने में सफल होंगे। पेरेंट्स की इजाजत पाकर आप काफी प्रसन्न हो जाएंगे। हालांकि उनके द्वारा दी गई सलाह को आपको गंभीरता से लेना चाहिए।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों के नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। आपके नकारात्मक विचार आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। इसके साथ ही आपको अपने दोस्तों के साथ समय बिताने की जरूरत है।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]