दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अपने बिगड़े हुए रिश्तों के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने उन परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं जिनसे कुछ दिनों पहले रिश्ता खराब हुआ हो। ध्यान रहे कि परिजनों का नाराज रहना अच्छी बात नहीं होती। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आपके अपने पार्टनर की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। इस तोहफे को पाकर आप बहुत ही खुश होंगे। ऐसे में आपको पार्टनर को इसके लिए धन्यवाद बोलना नहीं भूलना चाहिए। आप दोनों शाम को डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।
वित्त राशिफल: वित्तीय नजरिए से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज उन लोगों को धनलाभ होने वाला है जो स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जा सकती है। आपके सीनियर आपकी मेहनत से काफी प्रभावित होंगे। टैरो राशिफल: आज आप अकेले में समय बिताना पसंद करेंगे। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। आपको लगेगा कि आपकी गलतियों की वजह से कुछ रिश्ते खराब हो गए हैं। आप उन रिश्तों को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों की सेहत में आज सुधार आएगा। आपकी पुरानी सेहत संबंधी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। इस बीच आपको जिम जाना शुरू कर देना चाहिए। आपकी लापरवाही के चलते सेहत संबंधी परेशानियां फिर से खड़ी हो सकती हैं।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]