दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज के दिन खुद को किसी मुश्किल में पा सकते हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इस मुश्किल समय से जल्द ही बाहर निकल जाएंगे। इस कार्य में आपका कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। आप खुद को भाग्यशाली समझें कि आपके पास अच्छे लोग हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आपके पार्टनर की आपके परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। इसलिए आप पहले से ही सावधान रहें। ऐसी स्थिति में आपको समझदारी दिखानी होगी और बातचीत के जरिए इससे बचा जा सकता है।
वित्त राशिफल: आज के दिन आप अपने लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं। आज आप उस वस्तु को भी खरीदेंगे जिसकी आपको पिछले काफी दिनों से इच्छा थी। इससे आपको काफी खुशी मिलेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि लगे हाथ परिवार के लिए भी कुछ खरीददारी कर लें। इससे आपके रिश्ते में मिठास घुलेगी। टैरो राशिफल: आज आपको अपने दोस्तों से कुछ निराशा हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि जरूरत पड़ने पर आपके दोस्त आपकी मदद के लिए आगे ना आएं। ऐसे में आपका कोई अपना ही आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य राशिफल: वृषभ राशि के लोगों को अपनी सेहत के प्रति सावधान हो जाने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके लिए बेहतर है कि आप संतुलित आहार लेना शुरू कर दें। इसके साथ ही सुबह में जल्दी जगें और एक्सरसाइज के लिए समय निकालें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]