दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज के दिन किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। लेकिन आपके इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आपको धैर्य रखना होगा। इस मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आप दूसरों की मदद भी ले सकते हैं। आज आपको किसी सत्ताधारी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आप उसके द्वारा की गई मदद को ना भूलें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों की आज किसी नए शख्स से मुलाकात होने वाली है। वह शख्स बहुत ही दयालु हृदय का होगा। आपको इसी तरह के शख्स की तलाश थी। आप इस शख्स की ओर काफी आकर्षित होंगे। आपके रिश्ते बढ़ने के संकेत हैं।
वित्त राशिफल: आपके लिए आज का दिन खरीददारी करने के लिए अच्छा है। यदि आपने घर या कार खरीदने की योजना बनाई है तो आज आप उसे मूर्त रूप दे सकते हैं। आज आपको आर्थिक हानि होने के कम संकेत हैं। इसके अलावा खरीददारी करते वक्त आप किसी जानकार की मदद भी ले सकते हैं। टैरो राशिफल: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक तार्थ पर भी जा सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोगा मिलेगा। दफ्तर में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी।
स्वास्थ्य राशिफल: वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे काम और खेलने में मन लगेगा। आपको चाहिए कि काम से समय निकालें और शाम को खेलने जाएं। इससे आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न महसूस करेंगे।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]