दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज के दिन खुद को किसी उलझन में पा सकते हैं। इस उलझन से आप पिछले काफी दिनों से परेशान हैं। इससे निजात पाने के लिए आपको किसी की मदद की जरूरत है। यह मदद आपको एक सलाह के रूप में भी मिल सकती है। इस दौरान इसका ध्यान रखें कि सलाह सही शख्स से ही ली जाए। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: यदि आप किसी को चाहते हैं तो प्रपोज करने के लिए यह उपयुक्त समय है। आपको पूरी ईमानदारी के साथ उस शख्स से अपने दिल की बातें बता देनी चाहिए। इस ध्यान आप इस बात का ध्यान रखें कि डरें नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ सामने वाले शख्स से अपनी बातें कहें।

वित्त राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपका कोई दोस्त आपसे ऋण मांग सकता है। इसलिए इस बात को अपनी ओर से सुनिश्चित कर लें कि वह ऋण जल्द ही चुका देगा। इसके अलावा आज आप घर के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीददारी करने वाले हैं। इसमें में काफी धन खर्च होने वाला है। टैरो राशिफल: आज के दिन आपका झुकाव धर्म की ओर बढ़ेगा। आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा दूसरों की मदद करने में आपका मन लगेगा। इससे आपको आंतरिक खुशी की अनुभूति होगी।

स्वास्थ्य राशिफल: वृषभ राशि के उन जातकों को आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है जिन्हें मधुमेह या ब्लड-प्रेशर की समस्या है। आज आप उन्ही चीजों का सेवन करें जिनकी डॉक्टर्स द्वारा आपको सलाह दी गई है। आपकी लापरवाही आपकी बीमारी को बढ़ा सकती है। इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]