दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों का आज सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। आज आप दूसरों की काफी मदद करेंगे। इससे आपको आन्तरिक रूप से सुकून की अनुभूति होगी। इसके अलावा आज आपके दूसरों से संबंध भी काफी अच्छे होंगे। आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगें और शाम को घूमने भी जाएंगे। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 77% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आपके प्रेम संबंध में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। आपका पार्टनर आज किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकता है। इससे आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ दिनों बाद ही आपकी उससे मुलाकात होगी।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप काफी खरीददारी करेंगे। इससे आपका काफी धन खर्च होगा। हो सकता है कि इस खर्च पर आपको बाद में पछताना पड़े। इसलिए थोड़ा सोच-समझकर खर्च करें और गैर-जरूरी या कम-जरूरी चीजों को खरीदने से परहेज करें। इस तरह से आप अपने खर्च पर नियंत्रण रख सकते हैं। टैरो राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज अपने परिजनों को काफी मिस करेंगे। आज आप उनसे कुछ दिनों के लिए दूर जा सकते हैं। लेकिन इससे आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके परिवार वालों का साथ और प्यार आप पर सदा बना रहेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। आज आपका कार्यों में मन लगेगा और आप अपने कुछ रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आपके स्वास्थ्य के लिए यह अच्छा है कि आप योगा करना शुरू कर दें। इससे आपके आत्मविश्वास में गिरावट नहीं आएगी और खुद को सकारात्मक पाएंगे।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]