दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की आज के दिन उनके किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। ऐसे संकेत हैं कि वह दोस्त आपके घर भी आ सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप अपने दोस्त के साथ ढेर सारी बातें करेंगे। आप दोनों अपनी पुरानी यादों का साझा करेंगे और खुश होंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज का दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। आपकी अपने पार्टनर से ढेर सारी बातें होंगी। आप दोनों किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप अपने पार्टनर की खूबियों को समझ पाएंगे।

वित्त राशिफल: हाल के दिनों में यदि आपने निवेश करने की योजना बनाई हो तो आज उसे मूर्तरूप दे सकते हैं। इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है। ऐसे आसार हैं कि आज किया गया निवेश आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा। हालांकि निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सारी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। टैरो राशिफल: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा होगा। आज आप अपने दोस्तों के बीच घिरे रहेंगे। आप सब एकसाथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग खूब मस्ती करने वाले हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको सुरक्षित भोजन लेना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि घर पर बना खाना ही खाएं। इसके साथ ही एक्सरसाइज करना ना भूलें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]