दैनिक राशिफल: हितशत्रुओं से सावधान रहें। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। इससे आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। शुभ रंग: हरा और भाग्य 82% होगा। लव राशिफल: प्रेमी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। मन में प्रसन्नता रहेगी। अपनी भावनाएं किसी पर नहीं थोपें। आपसे ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति आपकी ओर अट्रैक्ट हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। पार्टनर के साथ मन मुटाव होने की संभावना है।

वित्त राशिफल: आर्थिक लाभ मिल सकता है। इससे आप काफी हैरान होंगे। क्योंकि आपने इसकी उम्मीद नहीं की हुई है। दोस्तों को साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप काफी खर्चे भी कर सकते हैं। हो सकता है कि इससे आपको बाद में निराशा हो। साथ आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। टैरो राशिफल: आज लोगों का विश्वास आप पर बढ़ेगा। किसी के बहकावे में आकर फैसला ना लें। प्रेम संबंधों में धैर्य से काम लें। आपको गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। इससे आपको काफी प्रसन्नता हासिल होगी।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप तली-भूनी चीजों को खाने से परहेज करें। ऐसा करने से आपको पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सुबह में जल्दी जगें और घूमने के लिए समय निकालें। इससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और मानसिक रूप से भी शांति मिलेगी।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]