दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अपनी संवाद क्षमता पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपने लापरवाही से बात की तो आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। आप अपनी बात रखते समय आक्रोशित होने से बचें। दूसरों की गलत बात का भी विनम्रता से जवाब दें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज का दिन प्रेम के लिहाज से काफी अच्छा है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। इस दौरान आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा।

वित्त राशिफल: आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें कुछ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी समझदारी से इस मुश्किल समय का सामना कर सकते हैं। आपका प्रयास जल्द ही आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। टैरो राशिफल: आज आप अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। यदि वो बीमार हों तो उन्हें समय से दवा लेने में उनकी मदद करें। हो सके तो उनके साथ बाहर घूमने जाएं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत आज के दिन अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग ढेर सारी मस्ती करेंगे। इससे आपकी मानसिक समस्या हल्की हो जाएगी। ऐसे ही आप खुश रहने का प्रयास करें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]