दैनिक राशिफल: आज के दिन आप खुद को दुविधा में पा सकते हैं। इससे बाहर निकलने के लिए बड़ों की मदद ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि सही व्यक्ति से ही कोई सलाह लें। जहां तक संभव हो खुद ही अपनी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। शुभ रंग: काला और भाग्य 70 % होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों का आज उनके पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। इस दौरान आप अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें और सामने वाले का पक्ष भी समझें। गैर-जरूरी बातों पर इतना ध्यान ना दें और अपने जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।

वित्त राशिफल: आज आपको आश्चर्यजनक रूप से धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपको काफी प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपको इस बात का एहसास होगा कि आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत अब रंग ला रही है। आप दोस्तों के बीच काफी खर्चे भी कर सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। ऐसे में खुद को सतर्क रखने की जरूरत है। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। परिवार वालों और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज सर्दी से बचकर रहने की जरूरत है। ठंडी चीजें खाने से परहेज करें। इसके अलावा अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो खाने पर नियंत्रण रखें। अच्छी सेहत के लिए सुबह जल्दी उठें और कसरत के लिए समय निकालें। अगर देर रात किसी समारोह में जाने की योजना हो तो नशीले पदार्थों का सेवन ना करें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]