दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की आज किसी अजनबी शख्स से मुलाकात होगी। वह शख्स आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह देगा। इस सलाह से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। इसलिए उसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें। आपको उस शख्स से दोस्ती बढ़ानी चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 83% होगा। लव राशिफल: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आप दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं। दूसरी तरफ, सिंगल लोगों के लिए आज नए रिश्ते की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आज के दिन शुरू हुआ रिश्ता काफी लंबा चलेगा।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन वित्त के लिहाज से काफी अच्छा है। यदि आपने निवेश करने का विचार किया है तो आज इसे मूर्त रूप दे सकते हैं। इसमें आपको आगे चलकर लाभ मिल सकता है। हालांकि निवेश से पहले आपको किसी जानकार से सलाह ले लेनी चाहिए। टैरो राशिफल: आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने की जरूरत है। आप उनसे उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में बात कीजिए। आप उनके साथ अपना अनुभव साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही बच्चों के साथ बाहर घूमने जाएं और उनके लिए खूबसूरत तोहफे खरीदें।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज गले की समस्या से जुझना पड़ सकता है। इसलिए ठंडी चीजों के खाने और पीने से दूर रहें। आपको रात में नींद पूरी लेने की जरूरत है। इसके साथ ही सुबह में जल्दी जगें और एक्सरसाइज करना ना भूलें। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]



