दैनिक राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन विदेशा यात्रा के संकेत है। आपकी यह यात्रा आपके काम के सिलसिले में हो सकती है। इसके अलावा किसी दिस्त के बुलावे पर भी आप जा सकते हैं। इस दौरान आप अपना नेटवर्क बढ़ाने का प्रयास करें। इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को आज प्रेम के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी अनजान शख्स के साथ डेट पर जाने से बचें। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। उनसे ढेर सारी बातें करें।

वित्त राशिफल: आज के दिन आपको गैर-जरूरी खर्च करने से बचने की जरूरत है। ऐसा ना करने से आपको बाद में पश्चाताप हो सकता है। इसके साथ ही आपको आज अपने द्वारा किए जा रहे खर्चों पर विचार करने की आवश्यकता है। आपके ये खर्चे जल्द ही आपको परेशानी में डाल सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। आज आपका व्यवहार काफी विनम्र रहेगा। यह दूसरे लोगों को काफी प्रभावित करेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को अपने बढ़ रहे मोटापे पर ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लापरवाही आपको आने वाले दिनों में और मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए सुबह जल्दी जगने का प्रयास करें। आपको जिम जाना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपका मोटापा घटेगा और आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]