दैनिक राशिफल: कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज के दिन आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी तथा धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 76 % होगा। टैरो राशिफल: प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। भूमि विवाद हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। अच्छे अवसर मिलेंगे। आपकी विजय होगी। गुलाब का फूल जल में डालकर सूर्य को अर्ध्य दें। लव राशिफल: आज पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज सोच-समझकर कुछ बोलें। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है। अविवाहित किसी को प्रपोज करने का मन बना रहें है तो उसके लिए समय अनुकूल है। प्रेमी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमी और खुद की सेहत का ख्याल रखें।
वित्त राशिफल: आप किसी को कुछ दान करें, या फिर जिन्हें प्यार करते हैं उन्हें कोई उपहार ही दे दें। आज आपको आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। आपको कहीं से ऐसी रकम मिलेगी जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया। हो सकता है आपको पार्टनर की ओर से तोहफा मिले। जो भी हो इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपका मन कार्यों में अच्छे से लगेगा। आप कोई नया व्यायाम या नया खेल खेलें। आज आपको मानसिक तनाव नहीं रहेगा। शारीरिक क्षमता उच्च स्तर पर बनी रहेगी। आप वही काम करें जिसमें आपको खुशी मिले। आपको योग करना चाहिए।