दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। दूसरे लोग आपकी दयालुता का फायदा उठा सकते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा दयालु बनने की जरूरत नहीं है। आपको अच्छे और बुरे लोगों की पहचान करना सीखना होगा। यह आपके जीवन में काफी काम आएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 79% होगा। लव राशिफल: इस राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है जिनकी पिछले कुछ दिनों से शादी की बात चल रही है। आज आपकी शादी की तारीख पक्की हो सकती है। इससे आपके घर में खुशियों भर माहौल रहेगा और आपको भी काफी अच्छा लगेगा।

वित्त राशिफल: आज आप अपने परिवार वालों के लिए काफी खरीददारी करने वाले हैं। इससे आपके घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। इस दौरान आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना होगा। ऐसा ना करने पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है जिससे बाद में पछताना भी पड़ेगा। टैरो राशिफल: आज आपको अपने माता-पिता के लिए समय निकालना चाहिए। आप उनके पास बैठिए और उनसे ढेर सारी बातें कीजिए। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आपको उनको लेकर घूमने भी जाना चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य में बेहतरी आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन तनाव से घिर सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको सकारात्मक रहना होगा। आप गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें और पूरी मेहनत से अपना काम करते रहें। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। इसके साथ ही अपने खान-पान का ख्याल रखें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]