दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन सामने आने वाली बाधाओं की वजह से आपकी निर्धारित योजना टल सकती है। ऐसा हो सकता है कि किसी बाधा के चलते आपको कहीं जाने का प्लान रद्द करना पड़े। हालांकि इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की जरूरत है। पिछले काफी दिनों से काम में व्यस्त रहने के चलते आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाए हैं। इसलिए आप अपने काम से अवकाश लें और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

वित्त राशिफल: वित्तीय नजर से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आपको अपने बिजनेस में घाटा हो सकता है। लेकिन इससे बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको आज के दिन खरीददारी करते वक्त सावधानी बरतनी पड़ेगी। गैर-जरूरी चीजों का खरीददारी से आपको बचना होगा। टैरो राशिफल: आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने दोस्त से होने वाली है। उस दोस्त से मिलकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। आप दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताएंगे और ढेर सारी बातें करेंगे। इस दौरान पुरानी यादें ताजा की जाएंगी। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को अत्यधिक तला-भूना खाने से बचने की जरूरत है। ऐसा ना करने पर आपकी सेहत खराब हो सकती है। इसके साथ आपको नियमीत रूप से जिम जाने की आदत डालनी होगी। इससे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से काफी ऊर्जा मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]