दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों का आज के दिन उनके किसी दोस्त के साथ विवाद हो सकता है। यह विवाद आप दोनों का रिश्ता खराब कर सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और दोस्त के मजाक को गंभीरता से ना लें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातक विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आप प्यार में पड़कर अपना समय बर्बाद ना करें। वहीं, दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। आप अपने पार्टनर के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं।

वित्त राशिफल: इस राशि को लोगों को आज के दिन धन की प्राप्ति होने वाली है। यह धन किसी अनजान स्रोत से भी मिल सकता है। वहीं, आपके द्वारा दिया गया कर्ज आज आपको वापस मिल सकता है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे और आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। निवेश के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है। टैरो राशिफल: आज आपको खुद को मानसिक रूप से शांत रकने की जरूरत है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। इसके साथ ही किसी पर आरोप लगाने से पहले कई बार सोच लें।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। आपको त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान हो जाएं। आपको ऐसी चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए जिनसे आपको एलर्जी हो। इसके साथ ही पानी खूब पीते रहें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]