दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के घर आज खुशियों भरा माहौल रहेगा। आज आपके घर पर किसी सामाजिक समारोह का आयोजन हो सकता है। इस मौके पर आपके घर पर कई लोगों का आगमन होगा। आप लोगों के बीच ढेर सारी बातें होंगी। इससे आप खुद को काफी ताजा महसूस करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: आज आपका पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यह विवाद आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। इसलिए आप इससे बचने का प्रयास करें। इसके लिए जरूरी है कि अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करें और उस पर बेवजह शक ना करें।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज किसी नए क्षेत्र में निवेश करने की सोच सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले आपको अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। आपके द्वारा जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। किसी जानकार की सलाह लेना सही कदम होगा। टैरो राशिफल: आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। आप अपने बच्चों से ढेर सारी बातें करें। आपका साथ और सहयोग पाकर उन्हें काफी खुशी मिलेगी। इसके साथ ही बच्चों के साथ बाहर जाएं और उनके लिए शॉपिंग करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम के चक्कर में ही कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान महसूस करेंगे। ऐसे में आपको आराम करने की जरूरत है। इसके साथ ही अपने खान-पान पर विशेष रूप से सावधानी बरतें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]